मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। फकुली थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर कमतौल में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत मामले में पुलिस ने ससुर चुल्हाई राय उर्फ देवेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानेदार कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि मृतका रूबी कुमारी (28) के पिता सोनपुर के संबलपुर थाना क्षेत्र के रामप्रसी राय ने बेटी की हत्या का केस दर्ज कराया था, जिसमें दामाद सहित छह को नामजद किया था। मामले में रूबी के पति चंदन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...