Muzaffarpur News: बहू की प्रताड़ना से आहत वृद्धा पहुंची थाने
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया में बहू की कथित प्रताड़ना से परेशान एक वृद्ध महिला ने रविवार को थाने पहुंचकर शिकायत की है। पीड़िता शकुनी देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत करीब छह वर्ष पहले हो गई थी। पति की मौत के बाद से ही बहू का व्यवहार उसे प्रताड़ित करती है। शकुनी देवी का आरोप है कि बहू छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ दुर्व्यवहार करती है। कई बार उसे ठीक से खाना भी नहीं दिया जाता है। इससे वह काफी परेशान है। अकेले रहने को मजबूर है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में हस्तक्षेप कर उसे प्रताड़ना से बचाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.