Muzaffarpur News: बहुजन समाज से एकजुट होने का आह्वान
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर शुक्रवार को संत रविदास महासंघ के बैनर तले बहुजन नायक कांशीराम की जयंती मनाई गई। इस दौरान बहुजन समाज से एकजुट हेाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयमंगल राम ने कहा कि कांशीराम भारतीय राजनीति के बड़े समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित, शोषित और वंचित समाज को एकजुट करने के लिए बामसेफ और बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की। साइकिल से पूरे देश का भ्रमण कर समाज को जागरूक किया। आज उनके विचारों को अपनाने की जरूरत है। मौके पर रंजीत कुमार राम, सत्येंद्र कुमार सत्यम, मनोज राम, विनोद राम, देवधर्मा दास, राजगीर राम, अशोक राम और अमर कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सपा कार्यालय में मनाया का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.