Muzaffarpur News: बहला-फुसला कर दो किशोरी को अगवा करने का आरोप
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाने क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरी को बहला-फुसला कर अगवा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में एक किशोरी का पिता ने एक अंजान मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री और 14 वर्षीय भतीजी 29 अगस्त को अचानक घर से गायब हो गईं। बताया कि उसकी पुत्री और भतीजी की अकसर एक मोबाइल नंबर पर बात करती थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों मोबाइल पर जिसे बात करती थीं, उसने ही बहला-फुसला कर दोनों को अगवा कर लिया है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.