Muzaffarpur News: बहलखाना रोड में जलजमाव से आवागमन में परेशानी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद बहलखाना रोड में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़क पर करीब सौ मीटर की दूरी तक पानी लगने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। मौके पर चंदन कुमार, रमेश मांझी व अन्य लोगों ने बताया कि नाला जाम होने से ठीक से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। स्थानीय पार्षद मधु विजेता के मुताबिक बारिश के घंटेभर के अंदर पानी निकल गया। समय पर नाले की उड़ाही हो चुकी है। बारिश के समय अधिक पानी जमा होने से कुछ देर के लिए सड़क पर पानी लगता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.