Muzaffarpur News: बस ने ठोकर से साइकिल सवार दिव्यांग जख्मी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। एनएच-27 स्थित जारंग चौक के पास बुधवार को तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार एक दिव्यांग को ठोकर मार दी। इसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए गायघाट सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घायल दहिया गांव निवासी चलित्र मंडल का 47 वर्षीय पुत्र नवतेश कुमार है।परिजनों के अनुसार, नवतेश घर से गायघाट सीएचसी में दवा लेने के लिए साइकिल से जा रहा था। इस दौरान दिल्ली से सहरसा जा रही तेज रफ्तार बस ने पिकअप वैन को गलत तरीके से ओवरटेक करने के दौरान उसको ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नवतेश करीब 15 फीट दूर एनएच किनारे घास पर जा गिरा। घटना के बाद चालक बस लेकर भागने लगा। सूचना पर गायघाट थानाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.