मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। कुंवारी देवी चौक के समीप अरेराज से पटना जा रही यात्री बस को रोककर बदमाशों ने चालक, संवाहक और खलासी की पिटाई कर दी। 87 हजार नकद, सोने की चेन और हनुमानी छीन ली। जख्मी पूर्वी चंपारण के रामपुर खजुरिया निवासी चालक धर्मेंद्र कुमार सिंह, बीजधरी ओपी के ताजपुर पटखौलीया निवासी संवाहक नितेश कुमार सिंह तथा सरैया निवासी खलासी श्यामाकांत मिश्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में संवाहक ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें जाफरपुर निवासी अजय राय, पंदे निवासी मोनू कुमार, झपही देवी के प्रियांशु कुमार, दीपक कुमार समेत 12 अज्ञात को आरोपित किया है। आरोपितों ने धमकी देते हुए कहा कि रूट में बस चलेगी तो प्रतिदिन एक हजार रंगदारी देनी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...