Muzaffarpur News: बस की ठोकर से दुकान में घुसा ट्रैक्टर, मची अफरातफरी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के भूताने चौक पर खड़े एक ट्रैक्टर में गुरुवार रात बस ने पीछे से ठोकर मार दी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित रोशन कुमार की दुकान में घुस गया। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। हादसे में दुकान के पास खड़े लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर हथौड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुकानदार को घटना के संबंध में आवेदन देने को कहा। हालांकि, कुछ समय बाद सामाजिक स्तर पर दुकानदार, ट्रैक्टर चालक और बस चालक के बीच बातचीत के बाद मामले को सुलझा लिया गया। मामले में थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर गई थी। किसी पक्ष ने थाने में आवेदन नहीं दिया है। उनमें समझौता हो जाने की जानकारी मिली है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.