मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। त्योहार की छुट्टियों के बाद ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने का असर अब बस यात्रियों की जेब पर पड़ने लगा है। ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति और तत्काल टिकट के लिए मारामारी के बीच बस ऑपरेटरों की मनमानी बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। विमान की तर्ज पर बसों में भी मनपसंद सीट के हिसाब से किराया वसूले जाने का आरोप है। खिड़की के पास और बस में आगे की सीट लेने के लिए यात्रियों से सामान्य किराये के मुकाबले एक से डेढ़ हजार रुपये तक अधिक मांगे जा रहे हैं। आनंद विहार-कौशांबी, पंजाब और कोलकाता जाने वाली बसों में एडवांस टिकट की कीमत छह हजार रुपये के पार पहुंचने की सूचना है। यह भी पढ़ें- Bareily News: दीपावली पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, तीन गुना तक बढ़े हवाई टिकटों के दामट्रेनों म...