Muzaffarpur News: बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से अफरातफरी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार चौक के पास एक बर्फ फैक्ट्री में रविवार सुबह पाइप से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। हालांकि, कर्मियों ने तुरंत ही वॉल्व से गैस को बंद कर दिया। जब तक वॉल्व बंद किया जाता, तब तक गैस बर्फ फैक्ट्री में फैल गई। इस क्रम में मची अफरा तफरी में पांव फिलसकर गिरने से एक कर्मी जख्मी हो गया।गैस रिसाव की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो छोटी मिक्सड दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल गाड़ी ने फैक्ट्री में पानी छिड़काव कर गैस की दुर्गंध को कम किया। इस घटना को लेकर थाने में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बता दें कि बर्फ फैक्ट्री और कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस से कार्य किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.