मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज में हथियार सप्लाई करने पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से एक पिस्टल, बाइक और मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार युवकों में एक मोतीपुर और दूसरा पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोतिहारी का एक युवक बरुराज में पिस्टल की सप्लाई करने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। बरुराज पहुंचने पर पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को रुकने का इशारा किया। इसी बीच दोनों युवक भागने लगे, जिसे खदेड़कर पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों से थाना पर रखकर पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...