मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गंग गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने किसान रामबाबू सिंह के घर पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस संबंध में रामबाबू सिंह ने गांव के ही अमित कुमार सिंह, भरत सिंह समेत आठ से दस बदमाशों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। रामबाबू सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब 11 बजे रात में भोजन करने के बाद बरामदे में बैठकर पत्नी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सभी आरोपित आ धमके। तोड़फोड़ करने लगे। पतोहू ने विरोध किया तो अमित कुमार सिंह ने पतोहू की कनपटी में पिस्टल सटा दिया। बोला कि हल्ला मत करो, नहीं तो गोली मार देंगे। पतोहू के गले से गहने लूट लिए। मामला बिगड़ता देख पत्नी के साथ खुद को कमरे में बंद कर ...