मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुर भसोन सड़क पर सोमवार को बरियारपुर पुलिस ने हथियार और गोली के साथ बाइक सवार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शातिर राजापाकड़ रतनपुर निवासी अविनाश कुमार उर्फ गोलू है। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार प्रभाकर ने बताया कि बरियारपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक हथियार लेकर बाइक से रामपुर भसोन गांव की तरफ जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने के दौरान युवक के पास से कट्टा, गोली, खोखा और मोबाइल बरामद किया गया। युवक के खिलाफ वैशाली जिले के पातेपुर में लूट व आर्म्स एक्ट के दो कांड, बेगूसराय जिले के तेघड़ा और बरियारपुर थाना में चोरी का केस दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है। बरियारपुर थानेदार शिवचंद्र यादव आदि मौजूद थे।

हि...