मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र की बाजी बुजुर्ग पंचायत के मुखिया चौक छपरा बहोर में गुरुवार को पुलिस ने मादक पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने सामग्री और मशीनें जब्त की हैं। डीएसपी पूर्वी 2 सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाने के तोरसिया निवासी रंजन महतो फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। पुलिस के आने की भनक लगते ही संचालक फरार हो गया। पुलिस ने उत्पाद निर्माण करने वाली मशीन, मादक पदार्थ, गैस चूल्हा और सिलेंडर बरामद किया है। संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...