Muzaffarpur News: बरियारपुर बुनियादी विद्यालय के भवन निर्माण का मुद्दा सदन में उठाया
मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधायक आदित्य कुमार ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में बरियारपुर बुनियादी विद्यालय के भवन निर्माण का मुद्दा उठाया। साथ ही शिक्षा मंत्री से समस्याओं के समाधान की मांग की। विधायक ने सदन में कहा कि बरियारपुर बुनियादी विद्यालय में 586 बच्चे नामांकित हैं। 14 शिक्षक यहां कार्यरत है। विद्यालय में तीन पक्के और पांच एस्बेस्टस के कमरे में बच्चों की पढ़ाई होती है। शौचालय और पेयजल कि भी समस्या है। मंत्री ने सदन के माध्यम से विधायक को बताया कि विद्यालय में आठ कमरा और एक शौचालय निर्माण जल्द शुरू होगा। निर्माण कार्य को लेकर प्राकलन तैयार कर जिला शिक्षा कार्यालय उप प्रबंधक को भेजा जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.