Muzaffarpur News: बनारस बैंक चौक से 55 पुड़िया गांजा संग महिला धराई
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक के पास से पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी कर मादक पदार्थ बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुन्नी देवी (55) अहियापुर के जमालाबाद की निवासी है। वर्तमान में वह बनारस बैंक चौक स्थित एक मोहल्ले में रहती है।महिला पुलिस अधिकारी जूली कुमारी को बनारस बैंक चौक पर एक गुमटी से गांजा की बिक्री की सूचना मिली। इसपर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान मुन्नी देवी दुकान से निकलकर भागने का प्रयास करने लगी। हालांकि, महिला पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में दुकान से 55 पुड़िया गांजा बरामद हुआ। इधर, नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस के बयान पर एफआईआर दर्ज कर आरोपित महिला को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.