Muzaffarpur News: बनारस बैंक चौक के पास मिला चालक का शव
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र के इमामगंज मोहल्ला निवासी ऑटो चालक मोहम्मद नसीम का शव सोमवार को बनारस बैंक चौक स्थित पशु अस्पताल के बाहर मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने मामले की जानकारी ली। मृतक के पुत्र मोहम्मद राजा ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनके पिता काफी दिनों से बीमार थे। बीमारी के कारण उनकी मौत हुई है। परिजनों ने इसे स्वाभाविक मौत बताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.