Muzaffarpur News: बदमाशों ने हथियार दिखाकर सीएसपी से 98 हजार लूटे
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक पर बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे बदमाशों ने हथियार के बल पर सीएसपी से 98 हजार दो सौ रुपए लूट लिए। विरोध करने पर संचालक का पिस्टल की बट से सिर फोड़ दिया। एक बाइक पर सवार पहुंचे चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद जान मारने की धमकी देते हुए हथियार लहराते सभी बदमाश चमरुआ की ओर भाग गए। इस दौरान अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदार ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, तब तक सभी फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी संचालक का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। संचालक विजय कुमार की सूचना पर पहुंची करजा पुलिस ने मामले की छानबीन की। इसके बाद सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने थानेदार को आसपास के लोगों से पूछताछ करने और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.