मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के महमादा गांव में बुधवार की शाम बदमाशों ने अरविंद कुमार सिंह (40) पिटाई कर दी। 12 हजार रुपए भी छीन लिए। इस संबंध में अरविंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही अमित कुमार, सोनू कुमार, सिकंदर महतो समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया। बताया कि बुधवार की देर शाम श्रीवास्तव चौक पर पैदल ही घरेलू सामान खरीदने के लिए जा रहे थे, तभी गांव के पास सुनसान जगह पर पूर्व से घात लगाए आधा दर्जन युवक राहगीर से बाइक लूट रहे थे। विरोध करने पर राहगीर को छोड़कर उसकी पिटाई कर दी। थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...