मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: देवरियाकोठी, एसं। देवरिया थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित ज्वेर्ल्स दुकान से बदमाशों ने बुधवार को करीब ढाई लाख के गहने उड़ा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। दुकानदार चंदन कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। एक बदमाश सोने के गहने दिखाने के लिए बोला। आभूषण दिखा ही रहा था कि सोने की 24 पीस हनुमानी लेकर दोनों भाग गए। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 15 दिन पहले विशुनपुर सरैया चौक स्थित एक दुकान से बदमाशों ने करीब तीन लाख के गहने उड़ा लिए थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: हुटार साप्ताहिक हाट से दुकानदार की बाइक चोरी यह भी पढ़ें- Dehradun News: गहने बनाने को दिया 34 लाख का सोन लेकर का...