Muzaffarpur News: बदमाशों ने चाकू भिड़ा कर छात्रा से हनुमानी छीनी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र स्थित नया बाईपास रोड के समीप शुक्रवार को बदमाशों ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा से चाकू भिड़ा कर हनुमानी छीन ली। इस दौरान रजवाड़ा शर्मा चौक निवासी कुंदन सहनी की सात वर्षीया पुत्री शिवांगी कुमारी जख्मी हो गई। राजकीय मध्य विद्यालय रजवाड़ा में शिवांगी पहली कक्षा की छात्रा है। उसका सीएचसी में उपचार कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के परिजन से घटना की जानकारी ली। प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने बताया साढ़े तीन बजे छुट्टी होने पर बच्चे घर जाने लगे। नया बाईपास रोड के समीप बाइक सवार बदमाशों ने शिवांगी के गले से हनुमानी छीन ली। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.