Muzaffarpur News: बदमाशों ने ऑटो सवार महिला का पर्स छीना
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। ऑटो से घर लौट रही सुनीता देवी से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स छीन लिया। घटना मंगलवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के पताही रोड की है। मामले को लेकर पारू थाना क्षेत्र निवासी शशिभूषण प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी ने बुधवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया है कि वह भगवानपुर से ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थी। ऑटो में चालक के कुछ परिचित भी बैठे थे। हवाई अड्डा पताही से पहले पीछे से बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, पर्स में करीब एक लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन के अलावा बैंक खाते से संबंधित पासबुक और चेकबुक भी थे। इधर, सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.