Muzaffarpur News: बटलर चौक पर बेहोश मिली पॉलिटेक्निक की छात्रा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। बटलर चौक के पास शुक्रवार दोपहर महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा बेहोशी की हालत में मिली। डायल 112 की टीम ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में एसिड सेवन की आशंका जताई गई है। हालांकि, उसने खुद एसिड पीया या किसी ने पिलाया, यह स्पष्ट नहीं है। बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र की छात्रा तीन साल से कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। छात्रा के कपड़े पर लिखे मोबाइल नंबर से परिजन को सूचना दी गई। मौके से उसका फोन गायब है। उसके बड़े पापा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह उसने तबीयत खराब होने की बात कहकर घर जाने की इच्छा जताई थी। पुलिस छात्रा के होश में आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.