मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता थियोसाफिकल लॉज के सभागार में रविवार को बज्जिका विकास मंच की पत्रिका बज्जिका लोक तथा ज्वाला सांध्यपुष्प के बज्जिका गजलों के संग्रह 'अइसने हिआं तिजारत हए' का लोकार्पण हुआ। इसको लेकर हुए कार्यक्रम में प्रधान संपादक चितरंजन सिन्हा कनक, डॉ. शारदाचरण ने कहा कि बज्जिका की वास्तविक पहचान और गरिमा के लिए संघर्ष लगातार जारी है। कहा कि बज्जिका में पत्रिका और गजल संग्रह का लोकापर्ण साहित्य को एक नई दिशा देगा।डॉ. विनोद कुमार सिन्हा ने बज्जिका लोक की निरंतरता और स्तरीयता का उल्लेख किया। साथ ही ज्वाला की गजल की व्याख्या की। पत्रिका के संपादक एवं अध्यक्ष ने घोषणा की कि बज्जिका लोक का अगला अंक शीघ्र ही प्रकाशित की जाएगी। इसका दायित्व डॉ. शादरचरण को दिया गया। संचालन करते हुए प्रबंध सं...