Muzaffarpur News: बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक, भयमुक्त जीने का अधिकार : प्रधान जिला जज
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों पर जागरूकता Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। प्रधान जिला जज श्वेता कुमारी सिंह ने कहा है कि प्रत्येक बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण में रहने तथा शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। उन्हें बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण और ऑनलाइन यौन उत्पीड़न के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता बाल संरक्षण की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारों व कानूनों की जानकारी होने पर ही बच्चे अन्याय के विरुद्ध आवाज उठा सकते हैं। वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंगलवार को डीएवी स्कूल बखरी में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कर रही थीं। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम, साइबर अपराध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.