मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्ष पहले पड़ोसी के यहां छठी समारोह से आठ वर्ष की बच्ची को बाइक से घुमाने के लिए बहला-फुसला कर ले जाकर दुष्कर्म करने में विकास कुमार (25) को दोषी करार दिया गया है। वह मिठनपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सेशन-ट्रायल के बाद विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन की न्यायाधीश नूर सुल्ताना ने बुधवार को उसे दोषी ठहराया। 30 अक्तूबर को सजा के बिंदू पर सुनवाई होगी। इसके बाद विशेष कोर्ट उसे सजा सुनाएगा। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) राजीव रंजन राजू ने कोर्ट के समक्ष साक्ष्यों को पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...