Muzaffarpur News: बच्चा गर्भ में आते ही किया जाएगा गर्भवतियों का रजिस्ट्रेशन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रसव पूर्व जांच समय से करने के लिए स्वास्थ्य विभाग गर्भ में बच्चे के आते ही गर्भवतियों का रजिस्ट्रेशन कराएगा। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को इसका निर्देश दिया है। पिछले दिनों पटना में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। अब तक प्रसव पूर्व जांच के लिए गर्भवतियों का रजिस्ट्रेशन गर्भ के तीन महीने पर होता था। इससे कई गर्भवतियां रजिस्ट्रेशन से छूट जाती थीं।
स्वास्थ्य विभाग ने जिम्मेदारी दी स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है कि वह अपने क्षेत्र में ऐसी महिलाओं को चिह्नत करें और उनका प्रसव पूर्व जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं। आशा के साथ एएनएम को भी इस काम में लगाया गया है। क्षेत्रीय अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ शंकर रजक का कहना है कि इस पहल से अधिक से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.