मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के स्केटर्स राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, लेकिन नियमित अभ्यास के लिए उनके पास मानक का स्केटिंग ट्रैक तक नहीं है। सड़क, हाईवे और स्कूलों के मैदान में अभ्यास करना उनकी मजबूरी है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पर स्केटिंग से खिलाड़ियों की सुरक्षा भी खतरे में रहती है।

अभ्यास की कमी के बीच पदकों की उपलब्धि खिलाड़ियों का कहना है कि समतल और सुरक्षित ट्रैक नहीं होने से अभ्यास और प्रदर्शन प्रभावित होता है। सड़क की खराब सतह और वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अगस्त 2026 में बिहार स्केट गेम्स में जिले के खिलाड़ियों ने नौ, जबकि अक्तूबर में राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 11 पदक जीते। सूरज कुमार श...