मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। जिलाध्यक्ष अभय कुमार निर्भय ने अध्यक्षता की।संघ के प्रधान सचिव पवन कुमार प्रतापी ने कहा कि विभाग जिले के शिक्षकों को नगर पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र के कार्यरत शिक्षकों को परिवर्द्धित आवास भत्ता भुगतान करे। सक्षमता परीक्षा तीन और चार उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षकों का वेतन संरक्षण और वेतन निर्धारण भी अबतक नहीं हुआ है। शिक्षकों के लंबित बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मोतीपुर प्रखंड में कैंसर पीड़ित शिक्षिका कमरस्सुर खानम का चिकित्सा अवकाश लम्बे समय से लंबित है। इन सभी मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। जिला संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए जिले के सभी प्रख...