Muzaffarpur News: बकाये वेतन का ब्योरा खुद देंगे शिक्षक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। किस कारण से वेतन स्थगित या बकाया है, शिक्षक खुद इसका ब्योरा देंगे। सभी तरह के शिक्षकों को इससे संबंधित फॉर्मेट भेजा गया है। 24 घंटे में इसे भरकर अपलोड करना है।विभाग ने निर्देश दिया है कि यह फॉर्मेट वैसे शिक्षक भरेंगे, जिनका वेतन स्थगित है या बकाया है। इसमें शिक्षकों को अपना नाम, किस तरह के शिक्षक की कोटि है, क्या पद है, कब की ज्वाइनिंग है, इन सबका रिकार्ड भरना है। इसके साथ ही उसमें बताना है कि किस महीने का बकाया है या भुगतान नहीं की गई सैलरी और अन्य देय राशियों का विवरण देना है। वेतन लंबित रहने का कारण क्या है, यह भी इसमें बताना है। किस अधिकारिक स्तर पर वेतन रोका गया है, यह भी शिक्षकों को बताना है। इसके साथ ही पेंडिग राशि कितनी है, यह भी इस फॉर्मैट में भर कर शिक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.