मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहिलवारा रुपनाथ गांव स्थित अंडा के फार्म पर बकाया मजदूरी को लेकर मजदूर और मुंशी के बीच मारपीट हो गई। बुधवार शाम घायल मजदूर के परिजनों ने फार्म मालिक के बहिलवारा रुपनाथ स्थित ससुराल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया। बताया जाता है कि बहिलवारा रुपनाथ निवासी अमित पासवान गांव के ही अजीत कुमार साह व अबोध कुमार के अंडा फार्म में मजदूरी करता था। बुधवार को उसने मुंशी अजय साह से बकाया मजदूरी की मांग की। मालिक से बात नहीं कराने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई, जिसमें अमित घायल हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे अमित के परिजनों ने मुंशी अजय साह की पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया। थानेदार द...