Muzaffarpur News: बकाया पैसा मांगने पर बोतल से हमला, रेफर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में शनिवार को कपड़े का बकाया पैसा मांगने पर दुकानदार को बोतल से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में सकरा थाने के रामनगर निवासी राजेंद्र राय के पुत्र पवन कुमार (24) को सकरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पवन के गले में तीन जगह और हाथ पर बोतल से वार किया गया।घायल पवन के भाई पप्पू कुमार ने पुलिस को बताया कि सुंदनपुर निवासी शशि झा के घर पर कपड़ा उधारी का बकाया पैसा मांगने के लिए गया था। वहां कई लोगों ने मिलकर बोतल से हमला कर दिया। सूचना पर पवन को अस्पताल पहुंचाया। इधर, गांव में गलत कारोबार में बकाये पैसा के विवाद में मारपीट की चर्चा है। सकरा थाने के एएसआई गणेश यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.