Muzaffarpur News: बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। पहाड़पुर मनोरथ पंचायत के सेमरा नन्हकार गांव में रविवार की रात चोरों ने अजय सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। सोमवार अहले सुबह ग्रामीणों ने अजय सिंह के घर का दरवाजा खुला देखकर गृहस्वामी को कॉल कर घटना की जानकारी दी। गृहस्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। गृहस्वामी अजय सिंह सपरिवार दिल्ली में रहते हैं। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि गृहस्वामी के दिल्ली से आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: 20 दिन से बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, अज्ञाम पर प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.