मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। नगर परिषद के नवानगर निजामत में गुरुवार को बंदर के हमले में तीन छात्र घायल हो गए। परिजनों की मदद से घायल 13 वर्षीय सोनू कुमार, 14 वर्षीय मो. इरशाद और 12 वर्षीय अर्जुन कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीनों छात्र कोचिंग जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बंदर ने हमला बोल दिया। डॉ. मो. आशिफ अली ने बताया कि तीनों छात्रों की स्थिति सामान्य है। उधर, बंदर के आतंक से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर का रेस्क्यू करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...