Muzaffarpur News: बंदरा पीएचसी प्रभारी का मोबाइल हैक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: बंदरा, एक संवाददाता। पीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद का गुरुवार को मोबाइल हैक कर लिया गया। साइबर शातिरों ने व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजकर प्रभारी के रिश्तेदारों से पैसे मांग रहे हैं। सिमरा निवासी अमरेश पोद्दार ने बताया कि गुरुवार शाम पीएचसी प्रभारी के व्हाट्सएप से मैसेज आया कि यूपीआई में प्रॉब्लम आ गया है। अर्जेंट 48,000 रुपये की जरूरत है। इसके लिए क्यूआर कोड भेजा गया, जिसमें अनुज कुमार शर्मा का नाम लिखा हुआ। प्रभारी को फोन लगाया तो कॉल नहीं लगी। इधर, पीएचसी प्रभारी ने बताया कि मोबाइल हैक कर लिया गया है। कोई भी व्यक्ति पैसा नहीं दें। प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में साइबर थाना में शिकायत की गई है। पीयर थानेदार कुंदन कुमार और हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि व्हाट्सएप पर किसी अनजान लिंक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.