Muzaffarpur News: बंदरा : 50 परिवारों के समक्ष पेयजल संकट
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: बंदरा। मुन्नी बैंगरी पंचायत के वार्ड सात में नल-जल ठप है। वार्ड के करीब 50 से ज्यादा परिवारों के समक्ष पेयजल का संकट हो गया है। इसको लेकर शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता अनमोल कुमार ने बीडीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि जल्द पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो प्रखंड मुख्यालय पर धरना देंगे। इस संबंध में बीडीओ गुंजा कुमारी ने बताया कि आवेदन मिला है। शीघ्र ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.