Muzaffarpur News: बंदरा : शिक्षिका के निधन पर शोक जताया
मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: बंदरा। हरपुर मध्य विद्यालय की शिक्षिका संगीता कुमारी (57) का शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया। वे हृदय रोग से पीड़ित थीं। विद्यालय के एचएम अमरनाथ पासवान ने बताया कि शिक्षिका मूल रूप से मुशहरी प्रखंड के रोहुआ की रहनेवाली थीं। वे 2010 से प्रखंड शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। शनिवार को विद्यालय में शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शिक्षक सुमित कुमार सिंह, अनिल भंडारी, गुंजा कुमारी, रूमा कुमारी, नेहा गौतम, रेणु कुमारी, डीडीओ नीरज कुमार, नवीन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, नवनीत कुमार, मृत्युंजय कुमार ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.