मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: बंदरा। सिमरा निवासी व भाकपा माले नेता शिवजी चौधरी (60) का बुधवार देर रात एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान निधन हो गया। गुरुवार को उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर भाकपा माले नेता एवं ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी। भाकपा माले प्रखंड सचिव रामबली मेहता, जिला कमेटी सदस्य सह नूनफरा पंचायत सचिव संजय कुमार दास, प्रखंड कमेटी सदस्य अजीत कुमार, शत्रुघ्न महतो, कमलेश कुमार निराला, संतोष चौधरी, संजय चौधरी, अशोक राम, अर्जुन राम, प्रगास राम, महिला नेत्री चिंता कुमारी, चंद्रकला देवी, रेणु देवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...