Muzaffarpur News: बंदरा : बोल बम के जयघोष से गूंजा बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: बंदरा। मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर व सड़क पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। बोल बम के जयघोष से बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर गूंज उठा। हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में दारोगा संकेत कुमार, चितरंजन प्रसाद, देवनाथ साह समेत पुलिस बल और दर्जनों स्वयंसेवक मुस्तैद रहे। मंदिर न्यास समिति के सचिव बैद्यनाथ पाठक, कोषाध्यक्ष रामसकल कुमार और प्रधान पुजारी राजन झा ने बताया कि अन्य साल की भांति इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा देखा गया। उधर, बरियारपुर मोहनपुर स्थित शिवशक्ति धाम में बाबा बुद्धेश्वरनाथ महादेव को भी हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कुंदौरा धाम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.