मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: बंदरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में शुक्रवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और इसे निर्धारित दरों पर किसानों को उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिला पार्षद फणीश कुमार चुन्नू ने बताया कि किसानों की शिकायत है कि उन्हें न तो पर्याप्त मात्रा में खाद मिल पाती है और न ही तय दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को मजबूरन दूसरे जिले से महंगी खाद खरीदनी पड़ रही है। क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं ने कहा कि समय पर खाद नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है। बीस सूत्री सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने उर्वरक की दुकानों पर खाद का आवंटन स्टॉक और मूल्य की सूची लगवाने की मांग की। इस...