मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- Muzaffarpur News: बंदरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। संघ की प्रखंड अध्यक्ष निभा कुमारी के नेतृत्व में सीएचसी के मुख्य गेट पर आशा बैठी रही। इस दौरान इलाज कराने आए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। निभा कुमारी ने बताया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि आशा की हड़ताल से सीएचसी के संचालन में कोई दिक्कत नहीं हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...