मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के बंगरा बंशीधर गांव में जर्जर ट्रांसफॉर्मर व तार के कारण बिजली आपूर्ति हमेशा बाधित रहती है। बिजली की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ रविवार को गांव के दर्जनों उपभोक्ताओं ने कुढ़नी स्थित पावर सब स्टेशन (पीएसएस) पर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण अरुण कुमार झा, गणेश कुमार, भरत सिंह, प्रशांत कुमार, शिवनाथ कुमार, शिवशंकर मित्रा व शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि गांव में 150 से अधिक उपभोक्ता है। इसके बावजूद यहां महज सौ केवीए का ही ट्रांसफॉर्मर लगा है। यह लोड नहीं लेते और बारबार जल जाता है। तार भी काफी पुराना है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...