Muzaffarpur News: फ्रेंचाइजी के नाम पर 2.43 लाख की ठगी में पटना का शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 2.46 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में साइबर थाने की पुलिस ने पटना के दिघा इलाके में छापेमारी कर रंजन कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ तुर्की थाना के दुबियाही गांव के अविनाश कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी। अविनाश ने पुलिस को बताया था कि अलग-अलग चार नंबरों से कॉल कर शैडो फैक्स का फ्रेंचाइजी देने के लिए बात की गई। इस तरह झांसा देकर उससे ऑनलाइन अलग-अलग खातों में 2.46 लाख रुपये मंगाए गए। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि बैंक खातों में लेनदेन व मोबाइल कॉल के आधार पर छानबीन कर आरोपित को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.