Muzaffarpur News: फोरलेन पर रॉन्ग साइड से आ रहे हाइवा ने बुलेट सवार को रौंदा, मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर बोचहां के दहिबन चौक के पास मंगलवार को रॉन्ग साइड आ रहे एक हाइवा ने बुलेट सवार को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह गायघाट के जाया गांव निवासी नथुनी प्रसाद सिंह का पुत्र सुनील कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह था।सुनील बाइक से गायघाट स्थित अपने गांव से मुजफ्फरपुर जा रहा था। दहिबन चौक के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम लग गया। यह भी पढ़ें- सिंहवाड़ा:एनएच-27 पर ट्रक की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, जाम बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर बोचहां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.