मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- Muzaffarpur News: गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से फैक्ट्री में काम दिलाने के नाम पर महिला को लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर महिला के पति ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि पत्नी गोरौल बाजार स्थित फैक्ट्री में काम करने की बात कहकर घर से निकली थी। कुछ लोगों ने पत्नी को फैक्ट्री में काम दिलाने की बात कही थी। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि महिला की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...