Muzaffarpur News: फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष बने राम बाबू
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन मुजफ्फरपुर महानगर की विघटित कमेटी का नए सिरे से चुनाव बुधवार को खुदीराम बोस स्मारक परिसर में हुआ। प्रभारी मनोज कुमार बैठा एवं जिला महासचिव देवन रजक की देखरेख में आयोजित चुनाव में सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें राम बाबू पटेल को अध्यक्ष और रामेश्वर पासवान को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। दिनेश प्रसाद उर्फ पप्पू को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। चंदेश्वर पासवान और रोजिद आलम को उपाध्यक्ष, जवाहर रजक और प्रह्लाद कुमार को सचिव तथा सफी आलम और अनिल पासवान को संगठन सचिव चुना गया। अविनाश कुमार कोषाध्यक्ष और बैजू रजक मीडिया प्रभारी बनाये गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.