मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता वायरल बुखार लोगों के फेफड़ों को खराब कर रहा है। एसकेएमसीएच और मॉडल अस्पताल में भर्ती मरीजों की डीडाइमर जांच में यह खुलासा हुआ है। मरीजों में फेफड़ों का संक्रमण लगभग 50 गुना तक बढ़ा मिल रहा है। डीडाइमर 243 से नीचे रहना चाहिए, लेकिन संक्रमण के कारण यह 900 से एक हजार तक पहुंच जा रहा है। डीडाइमर जांच से मरीजों में फेफड़ों के संक्रमण का पता चलता है।

वायरल बुखार और फेफड़ों का संक्रमण एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक और मेडिसिन विभाग के डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि वायरल बुखार के कारण मरीजों के फेफड़ों में संक्रमण हो रहा है। संक्रमण के कारण मरीजों की खांसी ठीक होने में हफ्ते भर से अधिक का समय लग रहा है। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी लैब और अस्पताल में भी लगतार फेफड़ों के संक्रमण व...