Muzaffarpur News: फूलों से सजा श्याम दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूतापट्टी स्थित श्री श्याम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य उत्सव मनाया गया। शुक्रवार को मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। दिल्ली से मंगाए गए फूलों और गजरे की मालाओं से बाबा का मनमोहक शृंगार किया गया। सजावट और दर्शन व्यवस्था विनोद बंका एवं कार्यकारिणी समिति ने संभाली। मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि बाबा को सवामणी भोग के साथ पंजीरी, फल, मेवा और मिठाई अर्पित की गई। देर रात मावा और ड्राई फ्रूट्स से बना विशेष केक काटा गया। राधा रानी सरकार की झूलन झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मध्य रात्रि तक भजन गंगा बहती रही। यह भी पढ़ें- Lucknow News: 'नंद घर आनंद भयो...' के जयकारों से गूंजा लखनऊ श्याम मंदिर परिवार के अशोक खेतान, महेश शर्मा जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.