Muzaffarpur News: फुलाढ़ गांव में तीन दिनों से अंधेरा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। जाफरपुर पंचायत के फुलाढ़ गांव में तीन दिनों से अंधेरा है। ग्रामीण सत्येंद्र राम, गुड्डू राम, किशोर राम, नारायण राम, सुनैना देवी, निर्मला देवी, राधा देवी, मिंटू देवी, देवंती देवी आदि ने बताया कि तार टूटने की वजह से बस्ती के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है। मोमबत्ती की रोशनी में किसी तरह रात गुजार रहे हैं। इसको लेकर दर्जनों उपभोक्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि से शिकायत की है। बताया कि शीघ्र बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन होगा। प्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार पासवान ने बताया कि बिजली विभाग के पदाधिकारियों से बात कर बिजली चालू कराने की बात कही है। इधर, कनीय अभियंता अभय कुमार ने बताया कि लाइनमैन को भेजकर तार दुरुस्त करवाकर शी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.