मुजफ्फरपुर, नवम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। गौशाला रोड स्थित महथा कंपाउंड में रविवार को मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ की बैठक हुई। इसमें बिहार फुटबॉल संघ के नवनिर्वाचित अधिकारियों जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अश्वनी खत्री (बिहार फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष), कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह और हेड रेफरी दीपक कुमार को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मौक पर दूसरी बार निर्वाचित वंशीधर ब्रजवासी को भी सम्मानित किया गया।बैठक में जिला सीनियर और जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग कराने का निर्णय लिया गया। क्लबों के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई है। प्रतियोगिता दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद शुरू होगी। इससे पहले 4 से 11 दिसंबर तक चतुर्भुज राम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित होगा। बैठक में अनिल कुमार ...